Mehul Choksi Arrest: पंजाब नेशनल बैंक (PNB Scam) के 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपी और भारत का मोस्ट वांटेड भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) आखिरकार गिरफ्तार हो गया है। 11 अप्रैल को बेल्जियम के एंटवर्प शहर से चोकसी को अरेस्ट किया गया। वह भारत से करीब 6391 किलोमीटर दूर पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था। लेकिन भारत की मजबूत रणनीति और एजेंसियों की सटीक प्लानिंग ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

कैसे हुआ Arrest?
जानकारी के मुताबिक, मेहुल चोकसी को नवंबर 2023 में बेल्जियम में ‘F रेजिडेंसी कार्ड’ के ज़रिए रहने की अनुमति मिली थी। लेकिन जैसे ही भारत को उसकी लोकेशन का पता चला, CBI और ED तुरंत हरकत में आ गए। भारतीय एजेंसियों ने बेल्जियम सरकार को उसके खिलाफ सभी सबूत सौंपे और औपचारिक रूप से गिरफ्तारी की मांग की।
भारत की जबरदस्त डिप्लोमैसी का असर
चोकसी की गिरफ्तारी एक ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के राजा के बीच बातचीत हुई थी। माना जा रहा है कि उसी बातचीत के बाद बेल्जियम ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और चोकसी की पृष्ठभूमि की जांच शुरू की।
फर्जी दस्तावेजों से ली रेजिडेंसी?
सूत्रों के अनुसार, चोकसी ने बेल्जियम में रेजिडेंसी हासिल करने के लिए फर्जी और भ्रामक दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता की जानकारी छुपाई थी, जो कि उसके खिलाफ एक और बड़ा सबूत बना।
अब क्या होगा?
CBI और ED अब मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण (extradition) की तैयारी में जुट गई हैं। भारतीय एजेंसियों ने बेल्जियम सरकार से औपचारिक अनुरोध भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मेहुल चोकसी को भारत लाकर अदालत के सामने पेश किया जाएगा और उस पर 13,500 करोड़ रुपये के PNB Scam में मुकदमा चलाया जाएगा।